फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A report has been filed against a youth for kidnapping his minor daughter.

Amroha News: नाबालिग बेटी को दोबारा से भगाकर ले जाने में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:44 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed against a youth for kidnapping his minor daughter.
मंडी धनौरा। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस से अपनी नाबालिग बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने ग्रामीण की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक गांव निवासी व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक उसकी नाबालिग बेटी को गांव का ही एक युवक बीती 19 मई को बहला फुसला कर ले गया था। पंचायत के दबाव में युवक के पिता ने दो दिन बाद उसकी बेटी को उसके सुपुर्द कर दिया था। ग्रामीण का कहना है कि लोकलाज के डर से उसने युवक के खिलाफ उस समय कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की थी। बेटी की सुरक्षा व बदनामी के डर से उसने अपनी नाबालिग बेटी को पास के ही गांव में रहने वाली अपनी शादीशुदा बेटी के यहां छोड़ दिया था। बीती 31 मई को युवक उसकी बेटी को वहां से भी भगा कर ले गया। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि ग्रामीण की तहरीर पर गांव के ही सुमित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed