फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   a man died in road accident nephew injured

सड़क हादसे में मामा की मौत, भांजा घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
a man died in road accident nephew injured
जोया (अमरोहा)। शादी समारोह में शरीक होकर लौट रहे फैक्टरी कर्मी मामा-भांजे की बाइक आगे चल रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-टॉली में घुस गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान फैक्टरी कर्मी मामा की मौत हो गई। जबकि भांजे की हालत सामान्य बताई गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

यह हादसा मंगलवार रात डिडौली कोतवाली क्षेत्र में सिबोरा मार्ग पर हुआ। जनपद फैजाबाद के खंडासा थानाक्षेत्र के गांव पंडित का बरुवा निवासी मनोज (42) और गांव सराय सागू जिला फैजाबाद निवासी उनका भांजा जीतू (24) डिडौली क्षेत्र के प्रकाश वूलेन फैक्टरी में नौकरी करते थे। मंगलवार रात दोनों बाइक से डिडौली में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। इसके बाद देर रात वह लौट रहे थे। अभी उनकी बाइक नीलीखेड़ी-सिबोरा मार्ग के सामने पहुंची थी। तभी आगे चल रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मामा मनोज कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि भांजे जीतू की हालत सामान्य है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि भांजे ने मामा के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए मना कर रहा था। बावजूद इसके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed