फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   a man died after voting

ग्रामीण की मौत पर परिजनों ने

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
a man died after voting
मंडी धनौरा (अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव अम्हेड़ा निवासी एक ग्रामीण की वोट डालने के बाद मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने गांव में प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे दो प्रत्याशियों पर जहरीली शराब पिलाने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंच गई थी।
विज्ञापन

अम्हेड़ा गांव निवासी राजू पुत्र परशादी उम्र 45 साल अपना वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचा था। मतदान के बाद वह घर आ गया था। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह उल्टी करने लगा। कुछ ही देर में उसके प्राण पखेरू उड़ गए। राजू की मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन उपचार की आस में उसे सरकारी अस्पताल लाए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में मृतक की पत्नी और भाई ने प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे दो प्रत्याशियों पर उसे जहरीली शराब पिलाने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंच गई थी। इंस्पेक्टर का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed