फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   a girl injured in a fight between two sides due to damage of wall in Amroha Hasanpur area

Amroha: पशु के धक्के से निर्माणाधीन दीवार की ईंटें गिरने से दो पक्षों में विवाद, युवती पर कन्नी से किया हमला

Tue, 16 Aug 2022 05:38 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर(अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर(अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 16 Aug 2022 05:38 PM IST
सार

घटना हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकरौली मिलक गांव की है। जहां एक ग्रामीण के घर में बाहर की तरफ दीवार का निर्माण कराया जा रहा है। मंगलवार सुबह रास्ते से जा रहे पशु ने दीवार में टक्कर मार दी। जिससे दीवार हिल गई और उसकी कुछ ईंटें गिर गईं। इसी को लेकर ग्रामीण का पड़ोसियों से विवाद हो गया।

विज्ञापन
a girl injured in a fight between two sides due to damage of wall in Amroha Hasanpur area
मारपीट में घायल युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के हसनपुर इलाके में पशु ने सींग से निर्माणाधीन दीवार में टक्कर मार दी। जिस पर गृहस्वामी ने पड़ोसियों पर दीवार हिलाने का आरोप लगाया है। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। विवाद में एक पक्ष के लोगों ने सिर में कन्नी मारकर युवती को घायल कर दिया। घायल का सीएचसी में उपचार कराया गया है।

विज्ञापन


घटना हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकरौली मिलक गांव की है। गांव के निवासी मुनेश सिंह के घर में बाहर की तरफ दीवार का निर्माण कराया जा रहा है। मंगलवार सुबह रास्ते से जा रहे पशु ने दीवार में टक्कर मार दी। जिससे दीवार हिल गई और उसकी कुछ ईंटें गिर गईं। मुनेश ने पड़ोसियों पर दीवार को हिलाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि झगड़े में पड़ोस की युवती लता के सिर में कन्नी मारकर उसे घायल कर दिया। इसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजन घायल युवती को लेकर कोतवाली पहुंचे। यहां से पुलिस ने उपचार के लिए उसे सीएचसी भेज दिया। मामले की तहरीर कोतवाली में दी गई है। कोतवाली निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी ने बताया कि मारपीट के मामले में तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed