फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A firm worker returning home from Noida was strangled to death

Amroha News: नोएडा से घर लौट रहे फर्मकर्मी की गला दबाकर हत्या

Mon, 25 Aug 2025 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 25 Aug 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
A firm worker returning home from Noida was strangled to death
नौगांवा सादात (अमरोहा)। नोएडा से घर लौट रहे गांव जब्दी निवासी बबलू सिंह (35) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। वह नोएडा स्थित एक कंपनी में नौकरी था। उसका शव सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। बबलू सिंह के पीठ व गले पर चोट के निशान मिले हैं। उनकी बाइक भी घटनास्थल पर खड़ी मिली। परिजनों ने किसी भी रंजिश से इनकार किया है। साथ ही अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बबलू सिंह नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के जब्दी गांव निवासी झंडू सिंह के बेटे थे। तीन भाइयों में सबसे छोटे बबलू सिंह के परिवार में पत्नी पूनम, बेटा विशाल, बेटी नेहा, नंदिनी व राधिका है। यह सभी गांव में रहते हैं जबकि बबलू सिंह नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करते थे। वह प्रत्येक शनिवार को नोएडा से घर आ जाते थे और सोमवार की सुबह ड्यूटी पर जाते थे। शनिवार शाम को भी वह बाइक से घर लौट रहे थे लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनके फोन पर कॉल की।
विज्ञापन

इस दौरान उनका मोबाइल बंद आया। लिहाजा परिजनों ने यह सोचा कि बबलू सिंह शनिवार को घर नहीं आ रहे हैं। वहीं रविवार सुबह जब्दी गांव के पास स्थित गांव खालाकपुर के जंगल में सड़क किनारे स्थित खेत में लोगों ने एक बाइक खड़ी देखी। उसके पास शव भी पड़ा हुआ था। मोबाइल व जेब में पैसे और सभी कागजात मौजूद थे। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान बबलू सिंह के रूप में हुई। उनके गले पर चोट का निशान मिला जबकि पीठ पर भी जख्म हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से बबलू सिंह की बाइक, मोबाइल, पर्स बरामद कर लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर सबूत जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
बबलू सिंह के परिजनों ने किसी भी रंजिश से इनकार किया है। साथ ही मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक बबलू सिंह के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई जा रही है। जल्दी घटना का खुलासा किया जाएगा। - अवधभान भदोरिया, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed