{"_id":"6a1f3b47e10342b23408c56f","slug":"a-fight-broke-out-between-two-parties-during-a-panchayat-to-resolve-a-childrens-dispute-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-165045-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बच्चों का विवाद को सुलझाने को चल रही पंचायत में दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बच्चों का विवाद को सुलझाने को चल रही पंचायत में दो पक्षों में मारपीट
Wed, 03 Jun 2026 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
रजबपुर। बच्चों का विवाद सुलझाने को लेकर चल रही पंचायत के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। बाद में एक ही परिवार के चार लोगों ने अपने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। मामले में चार नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
रजबपुर निवासी मोहम्मद अमजद का आरोप है कि 24 मई की रात करीब 9:40 बजे उनका भाई आमिर गांव के प्रधान राशिद के घर पहुंचा था, जहां बच्चों के झगड़े को लेकर गांव के गणमान्य लोगों की पंचायत चल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान अनवर अली, रईस व रेहमत अली और शहवेज वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए आमिर के साथ मारपीट शुरू कर दी। पंचायत में मौजूद लोगों ने किसी तरह आमिर को बचाया, जिसके बाद वह अपनी जान बचाकर घर पहुंच गया। आरोप है कि इसके कुछ देर बाद आरोपी अपने चार-पांच अज्ञात साथियों के साथ लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और धारदार हथियार लेकर उसके घर पहुंच गए और जबरन घर में घुसकर हमला कर दिया। सभी ने मिलकर आमिर पर जान से मारने की नीयत से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसी दौरान एक आरोपी ने धारदार हथियार से वार किया। बीच-बचाव करने आई आमिर की मां शहाना बेगम के साथ भी मारपीट की गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे तो आरोपी हथियार लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल आमिर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में अनवर अली, रईस व रेहमत अली और शहवेज और पांच अज्ञात के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को गिराफ्तार कर लिया जाएगा।