{"_id":"68ba03ce76b5beb5440cceaf","slug":"a-farmer-was-bitten-by-a-snake-on-the-farm-and-died-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-147053-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: खेत पर किसान को सांप ने डसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: खेत पर किसान को सांप ने डसा, मौत
Fri, 05 Sep 2025 02:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। खेत पर बने कमरे में सो रहे सिहाली गौसाईं गांव निवासी भूकन सैनी (58) को सांप ने डस लिया। परिजन उनको सीएचसी में लेकर आए। तबीयत में सुधार नहीं होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गढ़मुक्तेश्वर व बहादुरगढ़ ले गए। सपेरों को भी दिखाया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई बिना अंतिम संस्कार कर दिया।
सिहाली गौसाईं गांव निवासी किसान भूकन सिंह ने फसलों की रखवाली के लिए खेत पर कमरा बना रखा है। खेत में तोरई व करेला की सब्जी है। उनके बेटे रोहताश ने बताया कि बुधवार रात 12 बजे उनके पिता खेत में बने कमरे में पड़े बेड पर सो रहे थे। अचानक ऊपर चढ़कर सांप ने उनके कान पर डस लिया। पीड़ा होने पर उन्होंने सांप को हटाया तो उसने हाथ में डस लिया। वह घर आ गए। सांप द्वारा डसे जाने की जानकारी दी।
परिजन उनको सीएचसी में लेकर आए। तबीयत में सुधार न होने पर उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इसके बाद परिजन तड़के चार बजे सीएचसी में दोबारा लेकर आए, लेकिन चिकित्सकों ने अन्य जगह ले जाने की बात कही। इसके बाद परिजन उनको हापुड़ के बहादुरगढ़ में झाड़ फूंक करने वाले पर ले गए। गढ़मुक्तेश्वर भी लेकर गए लेकि उनकी मौत हो गई। शाम को चार बजे परिजन शव घर ले आए। पुलिस कार्रवाई बिना तिगरी में उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
बुरावली : सर्पदंश से महिला गंभीर
बुरावली। गांव तरौली में सर्पदंश की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। अब फिर एक महिला को सांप ने डसा है जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने तालाब की सफाई कराने की मांग की है।
गांव में किसान भूरा सिंह की पत्नी छोटी देवी बृहस्पतिवार दोपहर घर के आंगन के पास नल पर पानी लेने गई थी नल के पास ही उपलों का ढेर लगा है। इसी दौरान सर्प ने महिला को पैर में डस लिया। महिला की हालत खराब होने पर निजी अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर बनी हुई है।
इससे पहले गांव निवासी किसान इकराम सिंह की पत्नी मुन्नी को 26 अगस्त की शाम तालाब के पास पैर में सांप ने डस लिया था। 22 अगस्त की शाम को गांव निवासी अर्जुन सिंह की पत्नी रीना गांव की आबादी से कुछ दूरी पर खेत में चारा लेने गई थी, इसी दौरान गन्ने के खेत से निकलकर सर्प ने पैर में डस लिया था। पिछले दो माह में गांव में सर्पदंश का नौ लोग शिकार हो चुके हैं। जिसमें से एक 11 वर्षीय बालक की मौत हो चुकी है।