फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A debt ridden businessman committed suicide

Amroha News: कर्ज में डूबे व्यापारी ने की आत्महत्या

Mon, 09 Jun 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 09 Jun 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
A debt ridden businessman committed suicide
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय व्यापारी ने कर्ज के चलते आत्महत्या कर ली। उनका शव उत्तराखंड के एक डैम के पास पड़ा मिला। वह तीन दिन से लापता थे। परिजनों के मुताबिक व्यापार में घाटा होने पर पिता ने कुछ रकम उधार ली थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। व्यापारी ने खुदकुशी से पहले नगर के कुछ लोगों को मोबाइल से आत्महत्या के कारण का मैसेज भेजा था।
धनौरा निवासी एक व्यक्ति व्यापार के सिलसिले में दो साल पहले उत्तराखंड चले गए थे। उनके 30 साल के बेटे ने बिजनौर में व्यापार शुरू किया था। व्यापार में पिता-पुत्र को घाटा हो गया। इस पर उन्होंने लोगों से ब्याज पर रुपये भी उधार लिए गए, लेकिन स्थिति संभल नहीं पाई। उधार देने वालों के तकाजे बढ़ते जा रहे थे। बैंक से ली गई धनराशि खत्म हो गई थी।
विज्ञापन

तीन दिन पहले व्यापारी का बेटा घर से कही चला गया। परिजनों ने खोजबीन शुरू की। व्यापारी के बेटे के मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन शनिवार को उत्तराखंड के एक डैम के पास की थी। एक परिजन ने बताया कि शनिवार रात उसका शव डैम के पास मिल गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। खुदकुशी से पहले युवक ने अपने फोन से कई लोगों को आत्महत्या किए जाने के कारण व्हाटसएप पर भेजा है। नगर में युवक की आत्महत्या की दिन भर चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed