फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   a child born in scorpio

स्कार्पियो में गूंजी किलकारी, कन्या ने लिया जन्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
a child born in scorpio
गजरौला सीएचसी में आई स्कार्पियो में कन्या को जन्म देने वाली महिला को देखते चिकित्सक। - फोटो : GAJRAULA
गजरौला (अमरोहा)। मायके से पति के संग स्कार्पियो में सवार होकर ससुराल जा रही महिला ने रास्ते में ही प्रसव पीड़ा होने पर कन्या को जन्म दे दिया। गाड़ी में महिला के कराहने के बीच ही कन्या की किलकारी गूंजीं तो ससुराल वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिजन तत्काल दोनों को लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां केंद्र अधीक्षक डा. योगेंद्र सिंह ने दोनों को स्वस्थ बताया। जच्चा-बच्चा के पूरी तरह स्वास्थ्य करार देने पर ससुराल वाले उन्हें लेकर हंसी खुशी लौट गए।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह स्कॉर्पियो गाड़ी में सकुशल डिलीवरी की यह घटना सुबह लगभग साढ़े सात बजे कुमराला पुलिस चौकी के निकट हुई। ब्लाक के गांव कसेरवा निवासी युवक का निकाह नौगांवा सादात निवासी युवती से हुआ है। गर्भवती अपने मायके गई हुई थी। बताते हैं कि डिलीवरी की तारीख नजदीक आने पर पति अपने परिजनों को लेकर उसे लेने के लिए ससुराल गया था। पीड़ा होने पर गाड़ी में ही मौजूद महिलाएं उसे संभालने में लगी हुई थीं। अचानक महिला ने चलती गाड़ी में ही कन्या को जन्म दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed