फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   a change in all kinds of properties in nature

एसपी ने एक इंस्पेक्टर समेत सात सब इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
a change in all kinds of properties in nature
अमरोहा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एसपी आदित्य लांग्हे ने एक निरीक्षक समेत सात दारोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। एसपी ने बताया कि गजरौला थाने की ब्रजघाट चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह पुंडीर को हसनपुर कोतवाली में निरीक्षक अपराध के पद पर तैनाती दी। जबकि पुलिस चौकी औद्योगिक क्षेत्र के प्रभारी कर्मजीत को ब्रजघाट चौकी का प्रभारी बनाया। थाना बछरायूं की मलेशिया चौकी प्रभारी रामकुमार वशिष्ठ को पुलिस लाइन बुलाकर यहां प्रतिक्षारत दारोगा हरपत सिंह को वहां प्रभारी नियुक्त किया। पुलिस लाइन से बलवान सिंह को थाना आदमपुर की ढबारसी चौकी, शहर कोतवाली की टीपी नगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार को थाना रहरा की जल्लोपुर चौकी का प्रभारी, पुलिस लाइन से विनोद कुमार को कोतवाली हसनपुर की मनौटा चौकी का प्रभारी तथा पुलिस लाइन से सुभाष चौहान को टीपीनगर चौकी का प्रभारी बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed