फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A case has been filed against an accused in the murder of an aluminium worker

Amroha News: एल्युमीनियम कारीगर की हत्या में एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
A case has been filed against an accused in the murder of an aluminium worker
उझारी। कस्बा उझारी में हुई एल्युमीनियम कारीगर की हत्या के मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। उधर पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे शव का पुलिस की मौजूदगी में दफीना कराया गया। उझारी में शुक्रवार की दोपहर घर से निकले मोहल्ला कुम्हारान निवासी एल्युमीनियम कारीगर जीशान (22) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। शनिवार की शाम को उनका शव उझारी-इकौंदा मार्ग स्थित बंद पड़ी मेंथा फैक्टरी में पड़ा मिला था।
विज्ञापन

हत्यारोपियों ने उनकी गर्दन, सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ कई वार किए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की थी और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए थे। एएसपी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया था। परिजनों ने कस्बे के ही एक मोहल्ले के रहने वाले युवक पर हत्या का शक जताया था। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मृतक के भाई दिलशाद की तहरीर पर उझारी के मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी बिलाल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोप को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed