{"_id":"6207e8f848c73b1cae581aba","slug":"a-bag-full-of-rs-3-30-lakh-was-looted-from-the-canter-driver-jpnagar-news-mbd418703510","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर चालक से 3.30 लाख रुपये से भरा थैला लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर चालक से 3.30 लाख रुपये से भरा थैला लूटा
विज्ञापन
अमरोहा। कैंटर खरीदने आए चालक से बाइक सवार लुटेरे 3.30 लाख रुपयों से भरा थैला लूट लिया। लुटेरे वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी छानबीन के बाद भी लुटेरे हत्थे नहीं चढ़ सके। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चुना भट्टी स्थित बिजनौर रोड की है। नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के पंजू सराय निवासी चालक रिहान ने अमरोहा के मुल्लाना निवासी आसिफ से कैंटर खरीदी थी। पांच लाख रुपये में कैंटर का सौदा तय हुआ था। इस दौरान रिहान ने 85 हजार रुपये मालिक को दे दिए थे। आरोप के मुताबिक रिहान शुक्रवार शाम बकाया रुपये लेकर कैंटर लेने अमरोहा आया था। नौगांवा सादात रोड स्थित चुना भट्टी के पास मालिक कैंटर लेकर खड़ा था। हालांकि रुपये कम होने की वजह से मलिक ने कैंटर देने से इनकार कर दिया। लिहाजा शाम रिहान रुपये से भरा थैला लेकर घर लौट रहा था।
इस बीच बाइक सवार बदमाश 3.30 लाख रुपये से भरा थैला लूटकर नौगांवा सादात की तरफ फरार हो गए। रिहान के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने काफी छानबीन की, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़े सके। पीड़ित रिहान ने कोतवाली में तहरीर दे दी है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।