फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   93 people corona infected including one year old innocent

पुलिस और स्वास्थ्य कर्मी समेत 93 लोग और कोरोना संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
93 people corona infected including one year old innocent
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार डेढ़ गुनी बढ़ रही है। मंगलवार की रात नोएडा से आई आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में 62 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 28 लोग एंटीजन और तीन ट्रूनेट की जांच में पॉजिटिव पाए गए। संक्रमितों में एक साल का मासूम, 34 महिलाएं, 12 किशोर और चालीस साल से अधिक से 21 लोग शामिल हैं। बुधवार को 93 केस सामने आने के बाद इस लहर में मिले संक्रमितों की संख्या 351 हो गई है। जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या 50 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार की राम नोएडा लैब से 443 आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई। जिसमें 62 लोग पॉजिटिव मिले हैं। जबकि एंटीजन में 28 और ट्रूनेट की जांच में तीन संक्रमित मिले हैं। सबसे ज्यादा मरीज अमरोहा में 62, जोया में 7, गजरौला में 1, हसनपुर में 13, मंडी धनौरा में नौ मरीज मिले हैं। संक्रमितों में एक साल का मासूम, सेल टैक्स विभाग के तीन कर्मचारी, स्वास्थ्य, पुलिस कर्मी, पिता-पुत्र, 12 किशोर, 34 महिलाएं और चालीस से 80 साल तक के 21 लोग शामिल हैं। इस लहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 351 हो गई है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले 211 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। वहीं हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 1138 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें 416 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई। जबकि 713 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed