{"_id":"5b0722c54f1c1b916e8b4778","slug":"91527194309-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा दशहरा पर फायदेमंद रहा रुट डायवर्जन, नहीं लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा दशहरा पर फायदेमंद रहा रुट डायवर्जन, नहीं लगा जाम
Updated Fri, 25 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। गंगा दशहरा पर ब्रजघाट पर स्नान के लिए हजारों लोग पहुंचते हैं। स्नान को लेकर हाईवे पर जाम लगना स्वाभाविक है। जिसके चलते प्रशासन ने रूट डायवर्जन कर दिया था। यह पर्व के लिहाज से बेहद फायदेमंद रहा और हाइवे पर जाम नहीं लग पाया।
कांवड़ यात्रा और गंगा दहशरा पर पहले ही रूट डायवर्जन होता रहा है। सिर्फ पूर्णिमा और अमावस्या के स्नान पर रूट डायवर्जन नहीं किया जाता। जिसके चलते अमावस्या और पूर्णिमा के स्नान पर ब्रजघाट में जाम की स्थिति बनती है। हाइवे कई किलोमीटर तक जाम हो जाता है। गंगा दशहरा पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद करने का खाका पहले ही तैयार कर लिया गया था। बुधवार की शाम छह बजे रूट डायवर्जन को लागू कर दिया गया।
गजरौला पहुंच चुके वाहनों को हसनपुर के रास्ते से निकाल दिया। एनएच केवल श्रद्धालुओं के लिए खुला रहा गया और छोटे वाहनों के लिए। बुधवार की शाम से ही ब्रजघाट की तरफ श्रद्धालुओं की भीड़ का जाना शुरू हो गया था जोकि स्नान कर आराम से लौट सके। अगर रूट डायवर्जन नहीं किया जाता तो जाम के झाम से परेशानी खड़ी हो जाती। व्यवस्थाओं केे बनाने के लिए हाइवे पर जगह जगह पुलिस बल तैनात रहा। इन्होंने भारी वाहनों को हाइवे पर नहीं चढ़ने दिया।