फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   9 new cases of corona virus were found

पिता-पुत्र, बैंककर्मी समेत नौ लोग कोरोना संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
9 new cases of corona virus were found
अमरोहा। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने लगी है। सोमवार को नौै नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। संक्रमितों में पिता-पुत्र, बैंककर्मी, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर, महाराष्ट्र से लौटा मजदूर, टायर रिपेयरिंग कारखाना संचालक, मुरादाबाद के निजी अस्पताल का वार्ड ब्वाय शामिल हैं। सभी संक्रमितों को विम्स हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं इनके संपर्क वालों को क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

दोबारा मंगाए गए 548 सैंपलों की रिपोर्ट सोमवार को लखनऊ से आई। इसमें आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए, जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। संक्रमितों में वेंडर पिता-पुत्र, महाराष्ट्र के रायगढ़ से लौटा मजदूर, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, टायर रिपेयरिंग कारखाना संचालक, बैंककर्मी शामिल हैं। सभी पॉजिटिव को क्वारंटीन सेंटर से वैंक्टेश्वरा के विम्स हास्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया। इसके अलावा अमरोहा निवासी मुरादाबाद के निजी अस्पताल का वार्ड ब्वाय भी संक्रमित पाया गया है। वार्ड ब्वाय का मुरादाबाद में सैंपल कराया था। उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। संक्रमितों के संपर्क वालों को क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया गया है। जहां उनके सैंपल कराए गए। इसके साथ ही जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 138 हो गई है। वह
विज्ञापन

दो संक्रमितों के दूसरे सैंपल भी पॉजिटिव
अमरोहा। 548सैंपलों में दो संक्रमितों की दूसरे सैंपल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। दोनों का विम्स हास्पिटल में इलाज चल रहा है। अब इन दोनों मरीजों का तीसरा सैंपल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैंडम सैंपलिंग में मिले छह केस
अमरोहा। जिले में रैंडम सैंपलिंग शुरू हो गई है। अभी तक फड़ लगाने वालों, बैंककर्मी, सरकारी कर्मचारी, स्वास्थ्य कर्मी समेत अन्य लोगों की रैंडम सैंपलिंग की जा चुकी है। इसमें छह पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। रैंडम सैंपल के संक्रमितों में बैंककर्मी, तीन वेंडर, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed