फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   86 karore rupees unpaid of farmers

चार चीनी मिलों पर किसानों का 86 करोड़ बकाया, आर्थिक तंगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
86 karore rupees unpaid of farmers
अमरोहा। जिले के किसानों का चीनी मिलों पर 86.29 करोड़ रुपये बकाया है। चीनी मिलों में पेराई शुरूहुए लगभग एक महीना हो गया है, लेकिन अब तक बकाया मिल नहीं सका है। जिले की दो चीनी मिलों को 73.99 करोड़ रुपये का भुगतान करना है। बकाया के चलते किसान आर्थिक तंगी में हैं। किसानों का दावा है कि भुगतान नहीं होने से दिक्तत हो रही है। कई तरह के कामकाज बाधित हो गए हैं।
विज्ञापन

किसानों का 11 चीनी मिलें गन्ना खरीदती हैं, जिसमें तीन चीनी मिल अमरोहा में हैं, जबकि अन्य आसपास के जिलों में हैं। कुल 459 लाख क्विंटल गन्ने की खरीदारी की गई है। किसानों को समर्थन मूल्य के अनुसार भुगतान करना होता है लेकिन चीनी मिले बकाया चुकाने में आनाकानी करती हैं। गन्ने की पेराई नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो गई है, लेकिन अब तक 100 प्रतिशत बकाया भुगतान नहीं हो सका है। फिलहाल चार चीनी मिलों पर 86.29 करोड़ रुपये बकाया है। इसमें जिले की दो चीनी मिले भी हैं। इन पर कुल बकाया का 86 प्रतिशत हिस्सेदारी है। धनौरा और गजरौला-हसनपुर चीनी मिल को 73.99 करोड़ रुपये का भुगतान करना है। अमर उजाला ने बकाया भुगतान के मामले को प्रमुखता से उठाया। डीएम उमेश मिश्र के निर्देश पर लगभग 60 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed