{"_id":"595e99d44f1c1bfc3c8b45c5","slug":"81499371988-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूरपुर खुर्द में हाईटेंशन करेंट से दादी-पौते की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूरपुर खुर्द में हाईटेंशन करेंट से दादी-पौते की मौत
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचटी लाइन के करंट से दादी-पौते की मौत
गुरुवार सुबह दस बजे खेत पर मक्का की रखवाली के लिए जा रहे थे दादी-पोता
अमर उजाला ब्यूरो
सैदनगली।
थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर खुर्द में गुरुवार सुबह खेत पर मक्का की रखवाली को जा रहे दादी-पोता रास्ते में लटक रहे हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गए। करंट से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। क्षेत्रीय विधायक व पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिए। दादी पौते की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
गांव नूरपुर खुर्द निवासी कैलाशो देवी (55) गुरुवार सुबह दस बजे अपने पौते सौरभ (15) के साथ खेत पर मक्का की रखवाली के लिए जा रही थी। लेकिन रास्ते में विद्युत पोल से नीचे लटका हुआ हाईटेंशन लाइन का तार झूल रहा था। इस दौरान सौरभ का हाथ बिजली के तार से छू गया। करंट लगते ही सौरभ मूर्छित होकर जमीन पर गिर गया। पास में चल रही दादी कैलाशो ने पोते को उठाने का प्रयास किया तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। मौके पर ही दोनों की तड़पकर मौत हो गई। राहगीरों ने दोनों को बिजली के तार के पास पड़ा देखा तो फोन करके लाइन की सप्लाई बंद करवाई गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस, एसडीएम गंभीर सिंह व क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए। दादी-पोते की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। विधायक ने परिजनों को ढांढस बंधाया।