फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   78.74 percent people of Amroha cast their vote

8,17,852 मतदाताओं ने गांव की सरकार चुनने के लिए मतदान किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
78.74 percent people of Amroha cast their vote
अमरोहा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान का आंकड़ा आखिरकार 13.30 घंटे के बाद जारी किया गया। सूचना विभाग की ओर से भेजे गए आंकड़े के अनुसार 78.74 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले में 10,38,675 मतदाताओं में से कुल 8,17,852 मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। यह आंकड़ा राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर डिस्प्ले भी हो रहा है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के 597, ग्राम पंचायत सदस्य के 7,271, बीडीसी सदस्य के 683 और जिला पंचायत सदस्य के 27 पदों के लिए चुनाव हो रहे हैं। जिले में पंचायत चुनाव के लिए 10,38,675 मतदाता थे। जिले में 596 ग्राम प्रधान के लिए मतदान हुआ हैै। जोया के चक पांयती कला में निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। जिले के 596 ग्राम प्रधान पद के लिए 5,275 प्रत्याशी चुनावी समर में रहे। वहीं बीडीसी के 44 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया। इसके चलते 639 सीटों के लिए 2,696 प्रत्याशियों के बीच मतदान हुआ। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य के 3,036 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। इसके चलते 4,237 पदों पर कुल 5,275 प्रत्याशियों के बीच वोट डाला गया। जिला पंचायत सदस्य के 27 पदों के लिए कुल 373 प्रत्याशी के बीच मतदान हुआ। जिले में कई जगहों पर रात तक मतदान होता रहा। इसके बाद पोलिंग पार्टियां मतपेटिकाओं को जमा करने के लिए पहुंचीं। स्ट्रॉंग रूम में मतपेटिका और लेखन सामग्री जमा कराई। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने मतदान के आंकड़े को तैयार करने में जुट गए। यह सिलसिला मंगलवार की सुबह तक चलता रहा। सुबह में जिले में 78.74 प्रतिशत मतदान के आंकड़े के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

यह हैं ब्लॉकवार मतदाता
ब्लॉक--------मतदाता
जोया---------2,44,411
अमरोहा------1,85,433
गंगेश्वरी------1,79,142
धनौरा--------1,48,571
हसनपुर------1,46,482
गजरौला-----1,41,836
ब्लॉक----------प्रतिशत.
हसनपुर-------82.7
गजरौला-------81.5
अमरोहा--------80.6
जोया-----------80.6
धनौरा----------80.2
गंगेश्वरी--------72.0
प्रतिशत में जोया की रैंकिंग तीसरे पर लेकिन वोट में अव्वल
अमरोहा। मतदान प्रतिशत और वोट में अंतर का मामला सामने आया है। जिले के छह ब्लॉक में सर्वाधिक 82.7 प्रतिशत वोट हसनपुर में डाले गए हैं, लेकिन वोट के आंकड़े में देखे तो यह जिले में चौथे स्थान पर खिसक गया है। जिले में सर्वाधिक वोट जोया में 1,96,955, अमरोहा में 1,49,458 वोट, गंगेश्वरी में 1,28,982 मत, हसनपुर में 1,21,140 मत, धनौरा में 1,19,953 मत, और गजरौला में 1,15,596 लोगों ने वोट डाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed