फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   73 people corona infected including district immunization officer, number 258

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी समेत 73 लोग कोरोना संक्रमित, संख्या हुई 258

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
73 people corona infected including district immunization officer, number 258
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। सोमवार की रात नोएडा लैब से आई आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में 48 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि 23 लोग एंटीजन और एक ट्रूनेट की जांच में संक्रमित पाया गया है। संक्रमितों में सात किशोर और 22 महिलाएं शामिल हैं। 73 मरीज और मिलने के बाद जनपद में कोरोना के मरीजों की संख्या 258 हो गई है। जिसमें 42 लोग स्वस्थ्य हो गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि सोमवार की रात नोएडा लैब से आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई। जिला अस्पताल 48 लोग पॉजिटिव मिले हैं। जबकि एंटीजन में 23 और ट्रूनेट की जांच में दो संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, हसनपुर और जोया सीएचसी में 8 स्वास्थ्य कर्मी, गजरौली फैक्टरी में चार, मां-बेटी, सात किशोर और 22 महिलाएं शामिल हैं। इस लहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 257 हो गई है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले 330 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। जबकि हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 1105 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें 414 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई। जबकि 683 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए नोएडा लैब भेजे गए हैं। सबसे अधिक जोया क्षेत्र में 27 और अमरोहा में 25 लोग मिले हैं। इस लहर में कोरोना के मरीजों की संख्या जिले में 258 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed