फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   जीएसटी को लेकर व्यापारियों की भ्रांति दूर की जाएगी

जीएसटी को लेकर व्यापारियों की भ्रांति दूर की जाएगी

Sun, 18 Jun 2017 02:20 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 02:20 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी को लेकर व्यापारियों की भ्रांति दूर की जाएगी
जीएसटी को लेकर विपक्ष और मीडिया व्यापारियों को डरा रहा: राजेश अग्रवाल
विज्ञापन


- प्रेसवार्ता में प्रदेश के वित्त मंत्री ने विपक्ष को लिया आड़े हाथ
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
जीएसटी को लेकर व्यापारियों में भ्रांतियां हैं, वर्कशॉप से इसे दूर किया जा रहा है। मीडिया और विपक्ष इसको लेकर व्यापारियों को डरा रहा है। कहा कि 66 लक्जरी आइटम पर टैक्स की दर बढ़ाई गई है। 75 लाख रुपया सालाना का व्यापार करने वाले व्यापारी से मात्र एक प्रतिशत कर लिया जाएगा जबकि 20 लाख रुपये सालाना व्यापार करने वालों को इससे मुक्त रखा गया है। जीएसटी लागू होने के बाद महंगाई भी नहीं बढ़ेगी। यह बातें शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने कही। वे अपने बहनोई के आवास पर मीडिया से मुखातिब थे। इस दरम्यान जुलाई के पहले हफ्ते में प्रदेश का बजट पेश करने का भी दावा किया। प्रदेश में किसानों की कर्ज माफी का खाका तैयार कर लेने का भी दावा किया।
सरकारी खजाना खाली होने और कर्ज माफी पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में वित्त मंत्री ने कहा कि, प्रदेश सरकार चुनाव के दौरान किए गए अपने वादे को पूरा करने के लिए संकल्पबद्ध है। कहा कि 86 हजार किसानों के एक लाख रुपये तक के कर्जमाफी के 36 हजार करोड़ रुपये और सातवें वेतन आयोग की सिफारिश लागू करने के लिए 32 हजार रुपये करोड़ रुपये की व्यवस्था करना उनकी सबसे पहली प्राथमिकता है। वहीं बताया कि, सीएम ने मंत्रियों के समूह को निर्देश दिए हैं कि वे प्रदेश में लगातार भ्रमण कर जीएसटी के बारे में व्यापारियों में फैली भ्रांतियों को दूर करें। इससे पहले पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर प्रशांत गोयल, शशांक गोयल, अभिषेक गोयल, पालिकाध्यक्ष राजेश सैनी, नगर अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, विजय शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


जेवर में गैंगरेप सरकार के खिलाफ साजिश : राजेश
मंडी धनौरा। भाजपा की सरकार बनने के बाद अपराधों की आई बाढ़ के बारे में पूछे जाने पर सरकार के वरिष्ठ मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने हर हाल में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पिछली सरकार में रिपोर्ट दर्ज नहीं की जाती थी। अब शत प्रतिशत मामले में एफआईआर लिखी जा रही है। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के जेवर में दूसरे समुदाय की महिलाओं के साथ हुई गैंगरेप की वारदात को सरकार के खिलाफ साजिश बताते हुए कहा कि इस मामले का शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा। उनका कहना था कि प्रदेश की जनता को शीघ्र ही बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed