फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   700 pepole on police radar

अयोध्या : जिले के 700 लोगों पर पुलिस की नजर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
700 pepole on police radar
अमरोहा। अयोध्या प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कोई विवाद नहीं हो, इसके लिए पुलिस ने अपना प्लान तैयार कर लिया है। जिले के करीब 700 लोगों को नजर रखी जा रही है। इसमें करीब 100 लोग ऐसे हैं जो कट्टरपंथी प्रवृति के है। यह सांप्रदायिक विवादों में संलिप्त रहे हैं। पुलिस और खुफिया तंत्र ने इनकी सूची शासन को भेजी दी है। इसमें राजनैतिक दलों के अलावा हिंदू-मुस्लिम संगठनों के लोग शामिल है। फिलहाल पुलिस और खुफिया तंत्र ऐसे लोगों पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

अयोध्या प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट का फैसला जल्द आने की संभावना को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर किसी तरह की अफवाह न फैलाने और शरारती तत्वों के बारे में पुलिस को तुरंत बताने का आग्रह किया है। साथ ही जिलेभर के करीब 700 ऐसे लोगों की सूची तैयार की है। जो संप्रदायिक विवाद और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। इनमें से 100 लोग कट्टरपंथी विचारधारा के है। इसमें वह लोग शामिल किए गए है जिनकी छवि भड़काऊ भाषण देने की है। सांप्रदायिक विवादों में संलिप्त रहना, सोशल मीडिया पर दूसरे धर्मों के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी कर माहौल खराब करना चाहते हैं। एसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर लिया गया है। जो भी किसी तरह से माहौल खराब करने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। रासुका भी लगाई जाएगी। सोशल मीडिया पर भी पूरी तरह निगरानी रखी जा रही है। कहीं पर कुछ भी गलत होने की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंचेगी। विवाद के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। शरारती तत्वों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

सुरक्षा रहेगी चाक चौबंद, जनजीवन रहेगा सामान्य
अमरोहा। एसपी डॉ विपिन ताडा ने कहा कि कोर्ट के आदेश आने के पहले ही जनपद में बाहरी फोर्स पहुंच जाएगी। प्रकरण को लेकर खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं। जिलेभर में सुरक्षा की व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। जनजीवन सामान्य रहेगा। रोज की तरह व्यापार होगा। दुकानें खुलेंगी और सब कुछ सामान्य चलेगा। किसी को डरने और घबराने की जरूरत नहीं है। पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए तैनात रहेगी। केवल माहौल खराब करने वालों पर नजर रखें और तत्काल इसकी जानकारी पुलिस या प्रशासनिक अधिकारियों को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed