फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   7.65 lakh money kept in scooty missing, case against accountant

स्कूटी से 7.65 लाख की रकम गायब, मुनीम पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
7.65 lakh money kept in scooty missing, case against accountant
हसनपुर(अमरोहा)। हसनपुर से किराना की दुकानों से वसूली कर गढ़मुक्तेश्वर लौट रहे मुनीम की स्कूटी की डिक्की से 7.65 लाख की रकम गायब हो गई। जबकि मुनीम गजरौला पर एक नर्सरी के पास घायलावस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने मुनीम का मेडिकल कराया। साथ ही मुनीम के खिलाफ रुपये गायब करने के मामले में केस दर्ज किया है। मुनीम से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

बताते हैं कि जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर मेन बाजार निवासी आशीष गर्ग आटा एवं मैदा का व्यापार करते हैं। उनका माल हसनपुर में भी आता है। कई वर्षों से उनके यहां बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लोहारी निवासी जगत सिंह मुनीम का कार्य कर रहा है। मंगलवार दोपहर को वह हसनपुर से रुपये की उगाही करने के लिए आया था। करीब 7.65 लाख रुपये की रकम लेकर वापस लौट रहा था। व्यापारी आशीष गर्ग के मुताबिक दोपहर में गजरौला मार्ग पर गांव सिहाली जागीर में गौरव नर्सरी के पास सड़क किनारे अचानक उसकी स्कूटी गिर गई। जगत सिंह घायल अवस्था में सड़क किनारे गिर गया। इस दौरान मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने स्कूटी और घायल मुनीम को देखा। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद घायल मुनीम को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद मालूम हुआ कि स्कूटी की डिक्की में रखी 7.65 लाख की रकम गायब है जबकि स्कूटी को वहीं पर एक शख्स ने पुलिस की रजामंदी से सुरक्षा की दृष्टि से अपने नर्सरी पर खड़ा कर लिया था।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने बताया कि आशीष गर्ग की तहरीर पर मुनीम जगत सिंह पर रुपये गायब करने का केस दर्ज किया गया है। मुनीम का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उसे कोई भी चोट अथवा कोई परेशानी रिपोर्ट में नहीं आई है। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पूछताछ के लिए मुनीम को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed