फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   62 teachers have no salary for six months, the accounts section will be investigated

62 शिक्षकों को छह महीने से वेतन नहीं, लेखा अनुभाग की होगी जांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
62 teachers have no salary for six months, the accounts section will be investigated
परिषदीय स्कूलों में जुलाई में नियुक्त 62 सहायक अध्यापकों को जुलाई से वेतन नहीं मिल सका है। इसके चलते शिक्षक आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। सहायक अध्यापकों ने शुक्रवार को डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी से मुलाकात की।
विज्ञापन

सहायक अध्यापकों ने बताया कि 40 शिक्षकों की सत्यापन रिपोर्ट आ चुकी है बीएसए ने नवंबर में लेखा अनुभाग को पत्र भी भेजा है। एक महीने से अधिक हो गया है लेकिन वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने बीएसए और वित्त और लेखाधिकारी को वेतन जारी कराने को कहा। इसके साथ ही स्थापना और लेखा अनुभाग के कामों की जांच कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

69 हजार शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण में जिले में 62 सहायक अध्यापकों की तैनाती हुई। अब इन लोगों को स्कूल आवंटित हो गया है। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से अंक पत्रों और प्रमाण पत्रों की जांच कराई गई अब तक 40 सहायक अध्यापकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की सत्यापन रिपोर्ट आ चुकी है। विभिन्न स्कूलों में कार्यरत शिक्षक शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए। उन्होंने डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों ने बताया कि बीएसए चंद्रशेखर की ओर से नवंबर महीने में लेखा अनुभाग को पत्र भेजा गया है लेकिन एक महीने से अधिक का समय गुजर गया है बावजूद इसके वेतन नहीं जारी हो रहा है। शिक्षकों ने कहा कि स्कूल आने जाने में काफी रुपये खर्च हो गए हैं। ऐसे में वेतन जारी कराई जाए ताकि आर्थिक राहत मिल सके। इस दौरान अमित गौतम, डॉ. अनिल कुमार, रोहित कुमार, संदीप कुमार, निताम्बरा, मुकेश कुमार, सर्वेश कुमार, अवधेश कुमार, निधि, सतेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed