{"_id":"5b0722c74f1c1bae6e8b470f","slug":"61527194311-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका बोर्ड की बैठक में प्रस्तावों पर लगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका बोर्ड की बैठक में प्रस्तावों पर लगी मुहर
Updated Fri, 25 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। शहर में पार्क और ओपन जिम बनाने के लिए जमीन खरीदी जाएगी। इस प्रस्ताव सहित कई अन्य प्रस्तावों को बोर्ड की बैठक में सर्व सम्मति से पास कर दिया गया। सभासदों ने शहर के विकास के लिए सुझाव दिए। वहीं अपने अपने वार्ड में आने वाली समस्याओं को भी गिनाया।
गुरुवार को नगर पालिका बोर्ड की बैठक का आयोजन किया। बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी बिजेंद्र पाल सिंह और अध्यक्षता चेयरपर्सन अंशू नागपाल ने किया। सबसे पहले पिछली बैठक की पुष्टि की गई। पार्क और ओपन जिम के निर्माण के लिए जमीन तलाशने का प्रस्ताव रखा गया। वहीं मीट मार्केट एक जगह करने के लिए भी जमीन तलाशी जाएगी। जिससे शहर में अलग अलग जगहों पर हो रही दुकानें एक जगह जा सकें।
खाली पड़ी जमीनों पर भी दुकानें बनाने, ट्रेचिंग ग्राउंड के लिए जमीन खरीदने, नए इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाने और मरम्मत कराने पर विचार किया गया। जिसे सर्व सम्मति से पास कर दिया गया। वहीं दैनिक वेतन भोगी 23 कर्मचारी भी नियमित करने पर सभी सभासदों ने हामी भर दी। इसके अलावा शहर में पथ प्रकाश व्यवस्था पर विचार हुआ। सभासदों ने शहर के विकास को अपने अपने सुझाव दिए। चेयरपर्सन अंशू नागपाल ने कहा विकास कराना ही उनकी प्राथमिकता है। वहीं पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल ने कहा कि एक एक कर शहर की सभी समस्याओं को निपटाया जाएगा। गौरव शर्मा, संजीव अग्रवाल, रामरतन, देशवीर सिंह, अनुज अग्रवाल, सुरजीत सिंह, जाकिर हुसैन मौजूद रहे।