फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   हाईवे पर बढ़नी शुरू हुई कांवड़ियों की संख्या, महादेव के जयकारों की गूंज

हाईवे पर बढ़नी शुरू हुई कांवड़ियों की संख्या, महादेव के जयकारों की गूंज

Sun, 09 Jul 2017 01:43 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर बढ़नी शुरू हुई कांवड़ियों की संख्या, महादेव के जयकारों की गूंज
महादेव के जयकारों की गूंज, ब्रजघाट में शिवभक्तों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
सावन माह की कांवड़यात्रा शुक्रवार को शुरू हुई थी। ब्रजघाट में जल भरकर शिव भक्तों का अपने गंतव्य की ओर चलने का सिलसिला शुरू हो गया था। शनिवार को कांवड़ियों की संख्या और बढ़ गई। हाईवे पर हर-हर महादेव के जयकारे गूंजने शुरू हो गए हैं। ब्रजघाट में शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। गंगा में स्नान के लिए खतरे के निशान से पहले ही बल्लियां लगाकर बैरिकेडिंग की गई है।

21 जुलाई को महाशिवरात्रि पर मुख्य जलाभिषेक किया जाएगा। इसके लिए शिवभक्त कांवड़ में लेकर अपने गंतव्य की ओर चलने शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को ब्रजघाट से कांवड़ यात्रा शुरू हुई थी। लेकिन दो चार कांवड़िये ही ब्रजघाट जल भरने के लिए पहुंचे थे। शनिवार को शिवभक्तों की संख्या में और इजाफा हुआ। ब्रजघाट में कांवड़ियों के जत्थे खूब दिखाई देने लगे हैं। शिवभक्त जल भरकर कांवड़ के साथ अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं। हाईवे पर हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज सुनाई देने लगी। ब्रजघाट में कांवड़ियों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। घाट पर हरिद्वार की तरह ही सफाई की गई है। शिवभक्तों के स्नान के दौरान सुरक्षा के लिए गंगा में अच्छी व्यवस्था की गई है। खतरे के निशान से पहले ही बैरिकेडिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed