{"_id":"595168314f1c1b774c8b45fe","slug":"61498507313-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंत्येष्टि में गए छह लोग तिगरी गंगा में डूबे, 5 बचाए, एक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंत्येष्टि में गए छह लोग तिगरी गंगा में डूबे, 5 बचाए, एक लापता
Updated Tue, 27 Jun 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव ततारपुर शर्की निवासी वृद्घा की अंत्येष्टि में आए थे तिगरी धाम
अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला। तिगरी धाम पर अंत्येष्टि में गए छह लोग स्नान करते हुए गंगा में डूब गए। शोर शराबा सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गोताखोरों की सहायता से पांच लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया। युवक के नहीं मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।
बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव ततारपुर शर्की निवासी करीब सत्तर वर्षीय वृद्घा मूर्ति देवी की सोमवार सुबह बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उनका अंतिम संस्कार करने ट्रैक्टर-ट्राली से करीब पचास-साठ लोग तिगरी आए थे। दोपहर करीब तीन बजे गंगा में स्नान करते समय नितिन पुत्र महावीर, मिथुन पुत्र लेखराज, रिंकू पुत्र करन सिंह, अनुज पुत्र प्रेम सिंह, अनिल पुत्र ख्यालीराम व अर्जुन पुत्र लाल सिंह गहरने पानी में पहुंचकर डूब गए। गंगा में डूबते हुए लोगों ने शोर मचाया तो मौके पर अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोरों ने नितिन, मिथुन, रिंकू, अनुज व अनिल को तो सकुशल बाहर निकाल लिया। लेकिन बीस वर्षीय अर्जुन का कोई सुुराग नहीं लग पाया। देरशाम तक भी गोताखोरों द्वारा डूबे युवक की तलाश की जा रही थी। उधर, युवक के परिजनों में कोहराम मचा है।