फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   60 thousand blown from the account of ambulance driver

एंबुलेंस चालक के खाते से उड़ाए 60 हजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
60 thousand blown from the account of ambulance driver
आदमपुर क्षेत्र में साइबर ठगों ने जालसाजी करके एंबुलेंस चालक के खाते से 60 हजार रुपये की धनराशि साफ कर दी। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।आदमपुर थाना क्षेत्र के बुखारीपुर गांव निवासी ग्रीश कुमार पुत्र रघुवीर सिंह 108 एम्बुलेंस पर चालक के पद पर तैनात हैं। वह वर्तमान में मेरठ जनपद में तैनात हैं। ग्रीश कुमार का स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक्सिस बैंक की लखनऊ शाखा में बचत खाता खुलवा हुआ है। खाते में ही विभाग की ओर से वेतन डाला जाता है। शनिवार को दोपहर 12 बजे के लगभग ग्रीश कुमार के फोन पर एक काल आई, बताया कि मैं आपका दोस्त बोल रहा हूं। मुझे आपके खाते में 20 हजार रुपए डालने हैं। आप अपना फोन पे लिंक खोल लो। ग्रीश कुमार ने उक्त कालर के कहे अनुसार फोन पे खोल लिया। इसके बाद मालूम हुआ कि खाते से पांच बार में 60 हजार गायब हो चुके हैं। पीड़ित ने अमरोहा की साइबर क्राइम ब्रांच में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed