फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   60,650 ration card holders took wheat and rice in the district

जिले में 60,650 राशन कार्डधारकों ने लिया गेहूं और चावल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
60,650 ration card holders took wheat and rice in the district
नौगांवा सादात क्षेत्र में अन्न महोत्सव के तहत कार्ड धारक को राशन वितरित करतीं विधायक संगीता चौह? - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गुरुवार को जनपद में अन्न महोत्सव मनाया गया। राशन कार्डधारकों के बीच गेहूं और चावल का मुफ्त वितरण किया गया। राशन कार्ड के प्रत्येक सदस्य को तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल के बैग वितरित किए गए। इसके अलावा कोटे की दुकानों पर भी राशन बांटा गया। पहले दिन कुल 60,650 कार्डधारकों ने राशन लिया। चौदह अगस्त तक रोजाना सुबह छह से रात नौ बजे तक अनाज का वितरण किया जाएगा। घटतौली करने वाले कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिले में कुल 3,27,086 राशन कार्ड धारक हैं। जिसमें शहर में 67,807 और देहात में 2,59,278 कार्डधारक शामिल हैं। जिसमें शहर के 8,231 कार्डधारक और 52,419 देहात के कार्डधारकों ने गेहूं और चावल लिया। कुल 60,650 कार्डधारकों ने राशन हासिल किया। नोडल अफसरों ने राशन वितरण का निरीक्षण किया। वहीं डीएम बीके त्रिपाठी और एसपी पूनम सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर नोडल अधिकारियों से पल-पल की फीडबैक लेते रहे।
विज्ञापन

पीएम मोदी के भाषण को सुना, टाउन हॉल में राशन बंटा
अमरोहा। नगर पालिका की ओर से टाउन हॉल में पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण का सजीव प्रसारण हुआ। पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण को गौर से सुना। राशन शहर के बटवाल मोहल्ले के कोटे की दुकान से संबद्ध कार्डधारकों को राशन बांटा गया। बैग में राशन लेकर कार्डधारक घर को गए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल नागर, नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन, अधिशासी अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार, सभासद राकेश वर्मा, पूरन सिंह सैनी, प्रेम सिंह सैनी, अंकित गुप्त, विकास विक्की टंडन, युद्धवीर सिंह, मुकेश सक्सेना, मदन नागर आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली गुल, जेनरेटर बंद, गर्मी से बेहाल हुए भाजपा नेता
अमरोहा। टाउनहाल में कार्यक्रम के दौरान बिजली गुल हो गई। इसके चलते उमस और गर्मी से टेंट के नीचे बैठे लोग बेहाल हो गए। पंखे भी नहीं चल सके। नगर पालिका के पथ प्रकाश अनुभाग का जेनरेटर खराब हो गया। इसको लेकर भाजपा नेता नाराज दिखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed