फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   599 frontline workers vaccinized

599 हेल्थ और फ्रंट लाइन वर्कर्स को लगा कोरोना बचाव का टीका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
599 frontline workers vaccinized
अमरोहा। कोरोना से बचाव के लिए शुक्रवार को 599 हेल्थ और फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया है। जबकि पंजीकृत 1862 को टीका लगना था लेकिन, 1263 टीका लगवाने से छूट गए। सुरक्षा के लिहाज से बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। सीएमओ और नोडल अधिकारी ने बूथों का निरीक्षण किया। वहीं, 22 फरवरी को अब तक छूटे सभी फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा। अब तक 9896 को पहली और 785 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण 18 बूथों पर हुआ। जिसमे हेल्थ वर्कर्स को दूसरी और छूटे फ्रंट लाइन वर्कर्स को पहली डोज दी गई। टीकाकरण का सिलसिला सुबह 10 बजे से शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चलता रहा। दिन भर बूथों पर टीका लगाने का सिलसिला जारी रहा। सीएमओ सौभाग्य प्रकाश और एसीएमओ राजकुमार ने बूथों का निरीक्षण किया। यहां मौजूद अधिकारी कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। टीकाकरण के दौरान बूथों पर सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, हैंड सैनिटाइजर को लेकर बेहद सतर्कता बरती गई। सीएमओ ने बताया कि 19 बूथों पर 1862 को टीका लगाया जाना था। लेकिन 599 ही टीका लगवाने पहुंचे। जिस कारण 1263 कर्मी टीका लगवाने से छूट गए हैं। अब 22 फरवरी को सुबह 10 बजे से अब तक छूटे सभी फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक 7999 स्वास्थ्य कर्मियों में से 6186 टीका लगवा चुके हैं। जबकि 5499 फ्रंटलाइन वर्कर्स में से 3710 ने पहला टीका लगवा लिया है। वहीं 785 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed