फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   55 year old woman beaten and murdered

पीट-पीटकर महिला की हत्या, फंदे पर लटकाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
55 year old woman beaten and murdered
हसनपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में गन्ने के खेत में 55 वर्षीय अधेड़ दिव्यांग महिला का शव मिला है। हत्या कर शव जामुन के पेड़ से लटका दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट में साफ हुआ है कि महिला की मौत फंदे पर लटकने से ही हुई है, लेकिन दम निकलने से पहले उसे बुरी तरह से पीटा एवं घसीटा गया है। शरीर पर चोट के निशान हैं। निजी अंगों पर भी जख्म है। स्लाइड बनाई गई। दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने दुष्कर्म की बात से इंकार किया है। अज्ञात के खिलाफ हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया सोमवार सुबह करीब ग्यारह बजे गांव की एक पचपन वर्षीय अधेड़ दिव्यांग महिला गांव के पास ही खेत पर लौकी की फसल रखाने गई थी। लेकिन शाम तक भी वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। कोई सुराग नहीं मिला तो रात करीब ग्यारह बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस व ग्रामीण दोनों उसकी तलाश में जुट गए। बताते हैं कि मंगलवार सुबह ग्रामीण और परिजन अधेड़ महिला की तलाश कर रहे थे। उसके ही गन्ने के खेत में एक जामुन के पेड़ पर दुपट्टे से फंदा बनाकर महज दो फीट की ऊंचाई पर महिला का शव लटका मिला। महिला के पैर और घुटने तक जमीन से मिले हुए थे। शव मिलने से खलबली मच गई। लोगों की भीड़ पहुंच गई। कोतवाली से प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा टीम के साथ पहुंच गए। जांच पड़ताल शुरू की गई।
विज्ञापन

कुछ ही देर में विधायक महेंद्र सिंह खडगवंशी भी पहुंच गए। विधायक ने परिजनों को सांत्वना देकर पुलिस से आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा। महिला के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताडा ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। प्रथम दृष्टया लाश को देखकर प्रतीत होता है कि अधेड़ महिला को पहले बुरी तरह से पीटा गया। तब उसकी हत्या की गई। दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। परिजनों ने किसी भी तरह की रंजिश से इंकार किया है। मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीस वर्ष पहले हो चुकी है पति की मृत्यु
हसनपुर। क्षेत्र के गांव के जंगल में जिस दिव्यांग अधेड़ महिला की हत्या की गई है। उसके पति की मृत्यु करीब तीस वर्ष पहले हो गई थी। तब उसका बेटा गर्भ में था। मृतका के एक बेटा एवं एक बेटी है। दोनों बच्चों की शादी हो चुकी है। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।
- खेत में अधेड़ा महिला का शव मिला है। शव की हालत देखने पर लगता है कि उसकी हत्या की गई है। मामले में तहरीर के अधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट देखने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

- आरपी शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हसनपुर।
- शव का पोस्टमार्टम किया। उसकी मौत फंदे पर लटकने से ही हुई है। लेकिन दम निकलने से पहले महिला के साथ बहुत मारपीट की गई है। उसके शरीर पर कई जख्म हैं। निजी अंगों पर भी जख्म है। दुष्कर्म की पूरी आशंका है। स्लाइड बनाई गई है। जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा।
- डा. अमित भरू, चिकित्साधीक्षक सीएचसी हसनपुर एवं महिला की लाश का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed