फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   आवास निर्माण में धांधली पर सदस्यों ने रोष जताया

आवास निर्माण में धांधली पर सदस्यों ने रोष जताया

Wed, 06 Jun 2018 01:48 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
आवास निर्माण में धांधली पर सदस्यों ने रोष जताया
मंडी धनौरा। प्रधानमंत्री आवास निर्माण योजना के अंतर्गत नगर में बनाए जा रहे आवासों में धांधली के विरोध में नगर पालिका सदस्यों ने तहसील में प्रदर्शन किया और एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की। एसडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवासों का निर्माण कराया जा रहा है। नगर में कुल 19 आवास बनाए जाने हैं। आवास निर्माण का कार्य नगरीय विकास प्राधिकरण द्वारा कराया जा रहा है। सदस्यों का आरोप है कि आवास योजना के अंतर्गत अपात्रों का चयन किया गया है। जिन लोगों के पास पहले से ही मकान है। पैसा लेकर उनके ही आवास बनाए जा रहे हैं। डूडा के अधिकारियों ने प्राइवेट ठेकेदारों से सांठगांठ कर ली है। प्राइवेट ठेकेदार मानक से बेहद कम सामग्री लगाई जा रही है। 40 वर्ग मीटर के बजाय 30 मीटर का मकान बनाया जा रहा है। पालिका सदस्यों ने मांग की है कि ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर लाभार्थियों को ही मकान बनाने की अनुमति दी जाएं। इस अवसर पर सचिन शर्मा, देशराज सिंह, गौरव धारीवाल, संजय फौजी, सलमा, बोबी किन्नर, सुभाष सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed