{"_id":"5b2420f94f1c1b254d8b6a91","slug":"50-lakh-rupees-stealing-of-farmer-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के घर से 50 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के घर से 50 लाख की चोरी
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
Updated Sat, 16 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
किसान के घर चोरों ने धावा बोल दिया।
- फोटो : अमर उजाला
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव दानपुर मेें एक किसान के घर चोरों ने धावा बोल दिया। अलमारी में रखी दो लाख की नकदी और जेवर समेत करीब पचास लाख का समान चारी कर फरार हो गए। सुबह आठ बजे आंख खुलने पर घटना की जानकारी हुई। वारदात की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। अलग-अलग लोगों को पूछताछ की। वहीं पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी सबूत जुटाने के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
दानपुर निवासी जितेंद्र सिंह संपन्न किसान हैं। जितेंद्र गुरुवार को मैंथा की फसल लेकर फैक्ट्री गए थे। वहां से रात बारह बजे लौटे और खाना खाकर सो गए। जबकि परिवार में पत्नी और बेटा-बेटी और पुत्रवधू दूसरी मंजिल के आंगन में सोए हुए थे। चोर रात में किसी समय घर की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए और दूसरी मंजिल के कमरों को अंदर से लॉक कर लिया। इसके बाद अलमारी खोलकर दो लाख रुपए की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात व अन्य कीमती समान समेत पचास लाख की चोरी को आंजाम देकर रफूचक्कर हो गए। चोर बेड की चादरों को आपस में बांधकर नीचे उतरे थे।
शुक्रवार की तड़के पुत्रवधू की आंख खुली तो कमरे का नजारा देखकर दंग रह गई। आनन-फानन में परिजनों को चोरी की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने डायल 100 पुलिस का घटना की जानकारी दी। 50 लाख की चोरी सुनकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एकाएक पुलिस गांव की और दौड़ पड़ी। सीओ सिटी जितेंद्र सिंह भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुला लिया गया। तीन से चार घंटे पुलिस ने अलग-अलग लोगों से पूछताछ की। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी विभिन स्थानों से सबूत जुटाए। पीड़ित परिवार ने तहरीर दे दी है।