फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   494 in the first shift and 498 in the second left the joint entrance examination of B.Ed.

पहली पाली में 494 और दूसरी में 498 ने छोड़ दी बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
494 in the first shift and 498 in the second left the joint entrance examination of B.Ed.
जनपद में बुधवार को बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। पहली पाली में 494 और दूसरी पाली में 498 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट मुस्तैद रहे। डीएम ने केंद्रों पर पहुंचकर नकल विहीन परीक्षा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार को जनपद में चौदह केंद्रों पर संयुक्त प्रवेश बीएड का आयोजन किया गया। जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज , आईएम इंटर कॉलेज, जेएस हिंदू इंटर कॉलेज, जेएस हिंदू पीजी कॉलेज, एकेके इंटर कॉलेज, कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज, सिख इंटर कॉलेज, नारंगपुर, शिव इंटर कॉलेज गजरौला, ज्ञान भारती इंटर कॉलेज गजरौला, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज धनौरा, श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज धनौरा और डब्ल्यू फैजे आम इंटर कॉलेज अमरोहा में दो पालियों में आयोजित की गई। सभी केंद्रों पर 6950 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें से प्रथम पाली में 6456 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 494 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। यानी कि 92.8 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा में 6452 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 498 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 92.83 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। सुबह से ही परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे का सिलसिला शुरू हो गया था। सघन चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में भेजा गया। दोनों पालियों की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई।
विज्ञापन

डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी संयुक्त बीएड प्रवेश पर पैनी नजर रखी। उन्होंने परीक्षा केंद्र बनाए गए राजकीय इंटर कालेज का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक से उपस्थित और अनुपस्थित परीक्षार्थियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर की। आवश्यक व्यवस्थाएं, सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम, पेयजल, बिजली, पंखा, बैठने की उचित व्यवस्था, आवागमन की समुचित व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी व परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed