फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   449 students will take the compartment and improvement exams on the 28th.

Amroha News: 28 को 449 छात्र-छात्राएं देंगे कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
449 students will take the compartment and improvement exams on the 28th.
अमरोहा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल इंप्रूवमेंट एवं कंपार्टमेंट तथा इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई को नगर स्थित गांधी मूर्ति के पास स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित होगी। इस परीक्षा में कुल 449 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनमें हाईस्कूल के 218 और इंटर के 231 विद्यार्थी शामिल हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी रहेगी।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. प्रवेश कुमार ने जनपद के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन मान्यता प्राप्त उच्च माध्यमिक विद्यालयों एवं इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी पात्र विद्यार्थियों को परीक्षा की तिथि, समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी समय रहते उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन

हाईस्कूल इंप्रूवमेंट एवं कंपार्टमेंट परीक्षा पहली पाली में सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक आयोजित होगी, जबकि इंटर कंपार्टमेंट परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे और परिषद की सभी गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने तथा प्रवेश पत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed