{"_id":"5b3530f14f1c1b644d8b9241","slug":"41530212593-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार श्रद्घालु की सड़क हादसे में मौत, पत्नी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार श्रद्घालु की सड़क हादसे में मौत, पत्नी गंभीर
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालु दंपती की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया।
गुरुवार की सुबह नेशनल हाइवे पर रौनक फैक्ट्री के सामने पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार अमर सिंह निवासी गांव एचौड़ा कम्बोह संभल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अमर सिंह की पत्नी राजवती गंभीर रुप से घायल हो गई। बताया गया कि पति पत्नी ब्रजघाट पर गंगा में ज्येष्ठ की पूर्णिमा का स्नान करने गए थे। स्नान करके लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर घायल महिला को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। यहां पर डाक्टरों ने राजवती की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। अमर सिंह के रिश्तेदार सीएचसी में पहुंचे और घायल राजवती को एंबुलेंस से मेरठ ले गए। अमर सिंह की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उधर टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।