{"_id":"67118f55c119b4ebdc0ec9f4","slug":"36-year-old-crpf-jawan-dies-of-heart-attack-in-delhi-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-127760-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 36 वर्षीय सीआरपीएफ जवान की दिल्ली में हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 36 वर्षीय सीआरपीएफ जवान की दिल्ली में हार्ट अटैक से मौत
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
गांव मिर्जापुर बकैना निवासी सीआरपीएफ जवान सचिन कुमार (36) की दिल्ली में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। सीआरपीएफ के जवान शव को लेकर बृहस्पतिवार को लेकर उनके घर आए। पूरे सम्मान के साथ तिगरी घाट पर सचिन का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान जवानों ने शस्त्र उल्टे कर उनको श्रद्धांजलि दी।
मिर्जापुर बकैना गांव निवासी सचिन कुमार मंडी धनौरा में चांदपुर रोड पर स्थित एक कॉलोनी में रहते थे। उनकी पत्नी सुषमा क्षेत्र के गांव रसूलपुर माफी के प्राइमरी स्कूल में शिक्षामित्र हैं। वह 16 साल पहले सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। दो माह पहले ही वह ट्रांसफर होकर दिल्ली आए थे। परिजनों के मुताबिक उनकी पोस्टिंग दिल्ली में बंगाल हाउस पर थी। बुधवार शाम उनकी पत्नी सुषमा के पास दिल्ली स्थित उनकी बटालियन से सचिन के बीमार होने का फोन आया। उनको तत्काल दिल्ली पहुंचने के लिए कहा गया।
पत्नी ने परिजनों को सूचना दी और दिल्ली पहुंच गई। वहां जाकर पता चला कि सचिन की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। बृहस्पतिवार सुबह उनका पोस्टमार्टम कराया गया। शाम को सीआरपीएफ के जवान तिरंगे में लिपटा शव लेकर उनके घर आए। शव आते ही परिजन फूट-फूट कर राेने लगे। दिवंगत जवान सचिन की 12 साल की बेटी नगर के निजी स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है।