{"_id":"5a400e014f1c1b87698c391f","slug":"34-thousands-homes-will-be-search-on-elecricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"34 हजार घरों पर पड़ेगा बिजली अधिकारियों का छापा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
34 हजार घरों पर पड़ेगा बिजली अधिकारियों का छापा
ब्यूरो अमर उजाला / अमरोहा
Updated Mon, 25 Dec 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
electricity
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली चोरी की रोकथाम और बकाएदारों पर सख्ती के लिए विभाग ने जनपद के 34 हजार घरों पर छापेमारी का फैसला किया है। 31 जनवरी तक यह कार्रवाई पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए विभागीय अफसरों ने नौ टीमों का गठन किया है। प्रत्येक टीम को लक्ष्य सौंपा गया है। किसी भी दिन विभागीय टीमें एक्शन लेकर डोर टू डोर कार्रवाई कर सकती हैं।
न राजस्व वसूली में तेजी आ रही है और न ही बिजली चोरी रुक रही है। बावजूद इसके हर कोई 24 घंटे आपूर्ति की मांग कर रहा है। अफसर भरपूर बिजली देने के बाद भी बिल वसूली में पिछड़ रहे हैं। उपभोक्ता बिल चुकाने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। इन सब बातों पर ध्यान रखते हुए विभाग ने सख्त निर्णय लिया है। उसके द्वारा जनपद के 34 हजार घरों पर छापे मारने को तैयारी की गई है। अधिकारियों की बात पर
यकीन करें तो इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए 31 जनवरी की तारीख निर्धारित हुई है।
अधीक्षण अभियंता के मुताबिक छापेमारी के लिए नौ टीमों का गठन कर दिया गया है। प्रत्येक एक्सईएन को इसकी जानकारी दे दी गई है। 17 हजार घर अमरोहा क्षेत्र तो 17 गजरौला में में चिह्नित किए गए हैं।प्रत्येक टीम डोर टू डोर या किसी भी जगह आकस्मिक चेकिंग कर सकती है। यदि चोरी मिलती है तो सीधे रिपोर्ट लिखाई जाएगी। पांच हजार से अधिक का बकाया है तो कनेक्शन काटकर सप्लाई बाधित होगी। इसलिए बेहतर है कि सभी उपभोक्ता अपने बिलों का समय से भुगतान करें।