फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   33 more people including health workers found corona infected

स्वास्थ्य कर्मी सहित 33 लोग और मिले कोरोना संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
33 more people including health workers found corona infected
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही है। शनिवार को स्वास्थ्य कर्मी सहित 33 लोग और संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में पुलिस कर्मी, नौ किशोर, 16 बुजुर्ग शामिल हैं। 33 केस और सामने आने के बाद इस लहर में मिले संक्रमितों की संखया 2726 हो गई है। जबकि 63 मरीज और स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि 511आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट शुक्रवार की रात आई थी, जिसमें स्वास्थ्य कर्मचारी, फैक्टरी कर्मी, नौ किशोर, 7 महिलाएं और चालीस से 90 साल तक के 16 लोग शामिल हैं। इस लहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 2726 हो गई है। सभी मरीजों को होमआइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 847 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिसमें 322 लोगों की एंटीजन जांच हुई। 525 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। शनिवार को 63 लोग और स्वस्थ हो गए हैं। अब जिले में कुल एक्टिव केसों की संख्या 254 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed