फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   327 assistent teacher will get appoint letter

327 को सहायक अध्यापक की नियुक्ति पत्र आज, 164 महिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
327 assistent teacher will get appoint letter
अमरोहा। परिषदीय स्कूलों में सहायक अध्यापक पद के लिए पांच दिसंबर को 327 को नियुक्ति पत्र बंटेगा, जिसमें 164 महिला शामिल हैं। इनकी बीएसए कार्यालय में ज्वाइनिंग कराई जाएगी। इसके बाद स्कूलों का आवंटन होगा। नियुक्ति पत्र को लेकर महकमा देर रात तक तैयारियों में जुटा रहा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 69,000 बेसिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत 36,590 बेसिक शिक्षक भर्ती की काउंसिंलिंग शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज के परिसर में हुई। दूसरे दिन के काउंसिलिंग में 154 पुरुष अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया जिन्होंने अपने शैक्षिक सर्टिफिकेट और अन्य प्रमाण पत्रों का मिलान कराया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम शशांक चौधरी ने काउंसिलिंग का निरीक्षण किया। अभ्यर्थियों से जानकारी ली। बीएसए चंद्रशेखर ने बताया कि काउंसिलिंग पूरी हो गई है। 327 लोगों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज में 11 बजे से नियुक्ति पत्र वितरण शुरू होगा। काउंसिलिंग कराने वाले अभ्यर्थियों की उपस्थिति जरूरी है। काउंसिलिंग के दौरान डॉयट प्राचार्य मुनेश कुमार के अलावा तरुण औलख, मदन पाल सिंह, प्रशांत कुमार, सतवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed