{"_id":"5bbfa154bdec2250264ea5a2","slug":"31539285332-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने निर्वाचन प्रकिया के बहिष्कार की धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने निर्वाचन प्रकिया के बहिष्कार की धमकी दी
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने चेतावनी दी है कि यदि सुपरवाइजर के रूप में काम कर रहे लेखपालों और अन्य कर्मचारियों ने शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार किया तो निर्वाचन की प्रक्रिया का बहिष्कार किया जाएगा। संघ का कहना है कि न्यायालय के आदेश के बाद भी शिक्षकों से बीएलओ और पदाभिहीत अधिकारी का काम लिया जा रहा है।
प्राचीन देवी मंदिर के सभागार में हुई बैठक में ब्लाक अध्यक्ष कुलदीप त्यागी ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में शिक्षक पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं लेकिन सुपरवाइजर उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। सम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा। चेतावनी दी गई कि व्यवहार में सुधार नहीं होने पर प्रक्रिया का बहिष्कार किया जाएगा। वहीं शिक्षक यतींद्र कटारिया को जनपद का उत्कृष्ट शिक्षक चुने जाने पर बधाई दी गई। इस अवसर पर जितेंद्र कटारिया, यशकांत त्यागी, गजेंद्र सिंह, दीपक चौहान, हरिओम त्रिवेदी, मनोज शर्मा, देशराज सिंह, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।