{"_id":"5a3eb69a4f1c1b0b788b48d4","slug":"30-village-lifgt-stopped-by-the-fire-in-transformer","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढबारसी बिजलीघर की मशीन में आग लगने से 30 गांव में अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढबारसी बिजलीघर की मशीन में आग लगने से 30 गांव में अंधेरा
ब्यूरो अमर उजाला/ ढबारसी।
Updated Sun, 24 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढबारसी बिजलीघर के चार फीडरों की इनकमिंग मशीन में शनिवार दोपहर आग लग गई। चारों इनकमिंग मशीन के फुंकने से क्षेत्र के तीस गांवों की बिजली गुल हो गई है। वहीं बिजली विभाग के कर्मचारी मशीन की मरम्मत में जुट गए हैं। अगर रात तक मशीन सही नहीं हुआ तो रविवार सुबह दूसरे फीडर से जोड़कर इन गांवों में बिजली दी जाएगी।
ढबारसी बिजलीघर के सकतपुर, सौंधन, आदमपुर और ढबारसी फीडर की इनकमिंग मशीन में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। जानकारी होने पर बिजली कर्मियों ने आग पर काबू पाया। जब तक चारों इनकमिंग मशीन फुंक चुके थे। इसके चलते इन फीडरों से जुड़े तिगरिया नादिर शाह, औगारपुर, कोकापुर, दरियापुर तुगन, सिकन्दराबाद, बीजनपुर, आदमपुर, फत्तेहपुर अधेक, दमगडा, मिर्जापुर, पुटसल, साँथलपुर, बुखारीपुर समेत तीस गांवों में अंधेरा छा गया। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता मोमराज सिंह ने बताया कि चारों फीडरों को ठीक करने का कार्य चल रहा है। अगर फीडर जल्द सही नहीं हुए तो दूसरे फीडरों से बिजली सप्लाई दी जाएगी।