{"_id":"61f43ded6d0b760f3f67d5b8","slug":"30-including-rekha-rani-and-kunwar-asim-enrolled-jpnagar-news-mbd4172865138","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेखा रानी और कुंवर आसिम समेत 30 ने कराया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेखा रानी और कुंवर आसिम समेत 30 ने कराया नामांकन
विज्ञापन
नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन कलक्ट्रेट में गहमागहमी का माहौल रहा। कांग्रेस से रेखा रानी और कुंवर आसिम हुसैन साबरी ने नामांकन कराया। आम आदमी पार्टी से शैलेंद्र चौहान पर्चा दाखिल किया।
वहीं, सपा प्रत्याशी महबूब अली के बेटे व एमएलसी परवेज अली ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोकी है। आखिरी दिन विभिन्न दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों समेत 30 ने नामांकन कराया है। पहले नामांकन कराने को लेकर पुलिस व प्रत्याशियों के बीच कई बार गहमागहमी हुई।
नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन कलक्ट्रेट में दिनभर प्रत्याशियों के आने का सिलसिला जारी रहा। अपना नामांकन कराने को लेकर प्रत्याशी और उनके प्रस्तावक जद्दोजहद में लग रहे। पुलिस ने व्यवस्था बनाते हुए एक के बाद एक प्रत्याशियों को नामांकन कराने कक्ष में भेजा। शुक्रवार को हसनपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर आसिम हुसैन साबरी ने पर्चा भरा।
विज्ञापन
इसके अलावा आजाद समाज पार्टी से अबरार, एआईएमआईएम पार्टी से एहतेशाम रजा हाशमी, लोकदल से ओमकार सिंह राणा, राष्ट्रीय परिवर्तन दल से कमल सिंह त्यागी, विकास इंडिया पार्टी से विकार अहमद, इंडिया जनशक्ति पार्टी से इंद्रजीत सिंह, नकी भारतीय एकता पार्टी से अब्दुल खालिक ने पर्चा भरा है। फहीम, भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह खड़गवंशी की पत्नी अंगूरी देवी, संदीप, ऋषिपाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन कराया। जबकि कांग्रेस नेता तारिक मोहम्मद ने भी पर्चा दाखिल किया है। वहीं अमरोहा विधानसभा सीट से आजाद समाज पार्टी से शिवकुमार और सभा प्रत्याशी महबूब अली के बेटे व एमएलसी परवेज अली महबूब अली, अकबर अली और एहसान अली ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया। इसके लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की प्रत्याशी उर्मिला, निर्दलीय प्रत्याशी जसवंत सिंह, सुशील कुमार और बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रत्याशी महेश सिंह ने पर्चा दाखिल किया।
इसके अलावा नौगांवा सादात विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी से हेमेंद्र चौहान, कांग्रेस से रेखा रानी, सामाज वादी आंदोलन पार्टी से शहनाज और कल्लू, कांग्रेस नेता सुखराज सिंह व अकबर खां ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल कर ताल ठोकी है। धनौरा विधानसभा सीट से समाजवादी आंदोलन पार्टी से जितेंद्र सिंह और एआईएमआईएम पार्टी से गीता ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। 21 जनवरी से अब तक अमरोहा शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र नागपाल समेत 70 प्रत्याशी पर्चा दाखिल कर चुके हैं।