फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   30 arrested and report at 2500 people with pradhan

प्रधान और पूर्व प्रधान समेत ढाई हजार पर रिपोर्ट, तीस गिरफ्तार

Sun, 12 Nov 2017 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जोया (अमरोहा)
ब्यूरो/अमर उजाला जोया (अमरोहा) Updated Sun, 12 Nov 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
30 arrested and report at 2500 people with pradhan
डिडौली के गांव पायंती कलां में बवाल के दूसरे दिन ताजिए ले जाते लोग।
 कोतवाली डिडौली क्षेत्र के गांव पायंती कलां में कब्र के पास चेहल्लुम रखने को लेकर हुए बवाल में बवाल में 2628 लोग फंस गए। पुलिस ने ग्राम प्रधान और पूर्व ग्राम प्रधान समेत 128 लोगों को नामजद करते हुए 2500 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीस लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य लोग घरों को छोड़ कर फरार चल रहे हैं। गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।
विज्ञापन


गांव पायंती कलां और पायंती खुर्द सटे हुए गांव हैं। यहां मियां बिरादरी की संख्या शेख बिरादरी के लोगों से कम है। बताया जाता है कि शेख बिरादरी के लोग मियां बिरादरी के कब्रिस्तान के बगल से चेहल्लुम रखते हैं। यहां मेला भी लगता है। शेख बिरादरी कब्रिस्तान की भूमि पर भी कब्जा जताते हैं। इसको लेकर दोनों बिरादरियों में लंबे समय से विवाद चल रहा है। तीन नवंबर को पायंती खुर्द में मामूली बात पर मियां बिरादरी के युवक आशकार की गोली मार कर हत्या भी कर दी गई थी।
विज्ञापन


अभी मामला ठंडा भी नहीं हुआ था। इसके चलते शुक्रवार की दोपहर शेख बिरादरी के लोगों ने चेहल्लुम का जुलूस निकाला था। कब्रिस्तान के बराबर चेहल्लुम का मेला लग रहा था। यहां आशकार की कब्र के पास चेहल्लुम रखने को लेकर बवाल हो गया था। उग्र लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर हमला बोलते हुए पथराव शुरू कर दिया था। फायरिंग भी की थी। पथराव में थानाध्यक्ष समेत कई पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। पथराव और फायरिंग से मेले में भगदड़ मच गई थी। दुकानदार अपनी दुकानें जस की तस छोड़ कर भाग गए थे। इस मामले में पुलिस ने गांव पायंती कलां के मौजूदा ग्राम प्रधान मुसाहिद अली व पूर्व ग्राम प्रधान इफ्तेकार समेत 128 लोगों को नामजद करते हुए 2500 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालने, जानलेवा हमला करने, लोक अधिनियम व 7 क्रिमिनल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये 30 लोग किए गए गिरफ्तार
पायंती कलां में हुए बवाल के बाद पुलिस ने रात भर दबिश दी। पुलिस ने नईम, वसीम, निजाम, ताहिर, नाजिर, फरजंद, मोहम्मद सफी, पूर्व प्रधान इफ्तेकार, इसरत अली, रिजवान, मोहम्मद आसिफ, प्रधान पुत्र मोहसिन, अरकान, फहीम, नजर हुसैन निवासी गण गांव पायंती कलां तथा साजिद धनुपुरा थाना पाकबड़ा, जहीर अली खाईखेड़ा थाना मूड़ा पांडे जनपद मुरादाबाद, फूराज रजा ब्राह्मणों वाली मढै़या थाना डिडौली, मोहम्मद यूसुफ सिनोरा रोड ग्राम डिडौली, शानू गांव गंधासपुर थाना डिडौली, सगीर अहमद व मोहसीद आलम निवासी गण गांव जोड़ी वाजिदपुर थाना डिडौली, सैफ अली व सुऐब निवासी गण गांव कुआंखेड़ा थाना अमरोहा देहात, तौकीद अहमद व अकरम निवासी गण गांव धनौरी थाना अमरोहा देहात, इरशाद गांव महलकपुर थाना पाकबड़ा, मोहम्मद आमिल गांव किस्तीनगर ढक्का थाना मझौला मुरादाबाद, मोहम्मद आरिफ गांव मंगल का बाजार हरथला थाना सिविल लाइंस मुरादाबाद, मोहम्मद आसिफ पायंती कला को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

इन लोगों पर भीड़ का उकसाने का आरोप
पायंती कलां में चेहल्लुम के मेले में हजारों की भीड़ थी। ग्राम प्रधान मुसाहिद अली, बब्बन खां, रफेदीन, तहजीब, हाफिज, बब्बू, समी नेता निवासी गण पायंती कलां पर भीड़ को उकसाने कर पुलिस पर हमला कराने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि उक्त लोगों ने कब्र के पास चेहल्लुम रखने को लेकर जबरदस्ती की थी। रोकने पर भीड़ को उकसा दिया। कहा कि आज बिरादरी के हजारों लोग यहां मौजूद हैं। यदि आज नहीं चेते को अपना हक कभी नहीं ले पाएंगे। जिससे भीड़ उग्र हो गई और पुलिस पर हमला बोल दिया।

दरोगा की हालत स्थित, टीएमयू में भर्ती
पुलिस पर हुए हमले में थानाध्यक्ष हरपाल सिंह और उप निरीक्षक सोमपाल सिंह समेत कई दरोगा और सिपाही जख्मी हो गए थे। गंभीर हालत में थानाध्यक्ष और उप निरीक्षक सोमपाल सिंह को टीएमयू में भर्ती कर लिया गया था। जबकि अन्य पुलिस कर्मियों को प्राथमिक उपचार के बाद वापस भेज दिया था। शनिवार की सुबह हालत में सुधार होने पर थानाध्यक्ष को भी अस्पताल से भेज दिया। लेकिन उप निरीक्षक सोमपाल सिंह की हालत स्थिर बनी हुई है। जिनका टीएमयू में ही उपचार चल रहा है।

ये माल किया बरामद
पायंती कलां में हुए बवाल के बाद पुलिस ने मौके से 8 खोखा कारतूस 312 बोर, 3 खोखा कारतूस 315 बोर, ईंट रोड़ा, पांच डंडे, एक बोरा भर कर जूते चप्पल, 28 बाइकें बरामद की हैं। बाइकों को सीज की कार्रवाई की गई है।


बयान:
पायंती कलां में हुए बवाल में 128 नामजद और 2500 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, 30 लोगों को गिरफ्तार जेल भेजा गया है, अन्य लोग घर छोड़ कर फरार चल रहे हैं दबिश जारी है।
हरपाल सिंह बालियान, थानाध्यक्ष, कोतवाली डिडौली।

-फोटो 15 से 17 तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed