{"_id":"630bbb4aa709012f23105b51","slug":"3-lakh-51-thousand-cheated-in-the-name-of-online-business-gajraula-news-mbd4392528158","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर ठगे 3 लाख 51 हजार, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर ठगे 3 लाख 51 हजार, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
सराफ की दुकान पर खरीदारी करने के बहाने से आए बाइक सवार दो चोरों ने टॉप्स का सैट चोरी कर लिया। टॉप्स का सैट दुकानदार ने पड़ोसी दुकानदार से लाकर दिखाने के बाद दराज में रख दिया था। वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई।
अवंतिका नगर मोहल्ला निवासी अजय गर्ग की ज्ञान भारती इंटर कॉलेज के सामने अनूप ज्वैलर्स नाम से दुकान है। वह रविवार की दोपहर एक बजे दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो लोग आए। जिनमें एक की आयु 40 वर्ष और दूसरा 50 वर्ष का लग रहा था। दोनों ने कैप लगा रखे थे। दुकान स्वामी अजय गर्ग का कहना है कि उन्होंने चार दुकान आगे अपनी बाइक खड़ी कर दी। उनकी दुकान पर आकर लौंग व बच्चों के लिए चांदी का ताबीज खरीदने की बात कही। एक ने ताबीज व लौंग हाथ में ले ली। दुकान स्वामी को 220 रुपये थमा दिए। इस दौरान दुकान स्वामी सराफ को बातों में लगा लिया।
परिवार की महिलाओं के लिए सोने के टॉप्स व अंगूठी खरीदने की बात कहते हुए दिखाने को कहा। अजय गर्ग की दुकान पर टॉप्स व अंगूठी नहीं थीं। वह पड़ोसी दुकानदार से लेकर आए। साठ ग्राम सोने का टॉप्स का सैट था। जिससे दिखाने के बाद दुकान स्वामी सराफ ने दुकान की दराज में रख दिया। इस बीच मौका पाकर दोनों में से किसी ने टॉप्स का सैट पार कर दिया। वारदात को अंजाम देकर वह गायब हो गए। कुछ देर बाद दुकान स्वामी ने दराज में टॉप्स के सैट को देखने के लिए दराज खोली तो उसमें कुछ नहीं था। उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
उन्होंने तुरंत पड़ोसी दुकानदारों को घटना के बारे में बताने के बाद पुलिस को फोन किया। सूचना पाकर कस्बा चौकी इंचार्ज महेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी ली। उन्होंने पड़ोसी दुकानदारों के यहां लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिनमें दोनों कैद हो गए। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि मामला जानकारी में है। अभी इस मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।