{"_id":"61f44005177ee10ce06efb1a","slug":"29-more-found-corona-positive-including-fire-personnel-jpnagar-news-mbd41728799","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायर कर्मी समेत 29 और मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायर कर्मी समेत 29 और मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप थम नहीं रहा है। गुरूवार की रात आरटीपीसीआर लैब से आई जांच रिपोर्ट में 13 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 15 लोग एंटीजन और 1 ट्रूनेट की जांच में पॉजिटिव मिला है। संक्रमितों में पुलिस व फायर कर्मी, एक किशोर, 12 महिलाएं शामिल हैं। 26 केस और सामने आने के बाद इस लहर में मिले संक्रमितों की संखया 2066 हो गई है। अच्छी खबर यह है कि शुक्रवार को 121 लोग स्वस्थ हो गए हैं।
सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि 26 और 27 जनवरी तक के आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट गुरूवार की रात आई थी। जिसमें सबसे ज्यादा मरीज अमरोहा ब्लाक क्षेत्र में 15, जोया 4, गजरौला में एक और धनौरा में 9 लोग पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में रजबपुर थाने में सिपाही, फायर कर्मी, एक किशोर, 12 महिलाएं और चालीस से 90 साल तक के 10 लोग शामिल हैं। इस लहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 2066 हो गई है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 971 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें 389 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई। जबकि 575 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। जबकि शुक्रवार को 120 लोग और स्वस्थ हो गए हैं। अब जिले में कुल 541 केस एक्टिव चल रहे हैं।