फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   2607students appeared in exam

सीबीएसई बोर्ड: 2607 छात्र छात्राओं ने दी अंग्रेजी की परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
2607students appeared in exam
अमरोहा। सीबीएसई की परीक्षाएं शुरू हो गई है। दूसरे दिन हाई स्कूल अंग्रेजी का पेपर हुआ। सरल पेपर देख छात्र छात्राओं के चेहरे पर खुशी झलक आई। वही 2607 बच्चों ने अंग्रेजी का पेपर दिया। सभी केंद्रों पर 15 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान विभागीय अधिकारी कर्मचारी केंद्रों पर निगरानी करते रहे।
विज्ञापन

सीबीएसई जिला कोऑर्डिनेटर विवेकानंद तिवारी ने बताया कि जनपद के आठ केंद्रों पर बोर्ड की परीक्षा चल रही है। बुधवार को सभी केंद्रों पर हाई स्कूल के लिए अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए 2625 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिसमें 2607 ने परीक्षा दी हैं। कुल 15 बच्चे परीक्षा से नदारद रहे। उधर परीक्षा केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन होता नहीं दिखाई दिया। अधिकांश बच्चे बिना मास्क की पहुंचे। जबकि केंद्रों पर मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था नहीं थी। वहीं परीक्षा छूटने के बाद केंद्रों से निकले छात्र छात्राएं के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। छात्रा बीना ने बताया कि पेपर सरल और पढ़ाई हुए पाठ्यक्रम से ही प्रश्न पत्र तैयार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed