{"_id":"5bccd8a3bdec22699c0c09cc","slug":"250-patient-has-diagnosised-of-typhoid-in-amroha-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा के जिला अस्पताल में ढ़ाई सौ मरीजों में टायफाइड की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा के जिला अस्पताल में ढ़ाई सौ मरीजों में टायफाइड की पुष्टि
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा।
Updated Mon, 22 Oct 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
doctor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदलते मौसम में टायफाइड तेजी से फैल रहा है। सरकारी अस्पतालों से लिए गए आंकड़ों के मुताबिक हर माह हजार से ज्यादा लोगों की टायफाइड की जांच की जा रही है। इसमें आधे लोगों में टायफाइड की पुष्टि हो रही है। टाइफाइड से सबसे ज्यादा महिलाएं पीड़ित हैं।
बदलते मौसम में लोग तेजी से टायफाइड के शिकार हो रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पिछले एक माह में टायफाइड की 400 से ज्यादा जांचें की गईं। इसमें 192 लोगों की जांच पॉजिटिव आई है। दूसरी ओर जिला अस्पताल में एक माह में इससे डेढ़ गुनी जांचों में 280 लोगों की जांच पॉजिटिव आई है। आंकड़े बताते हैं कि बदलते मौसम में टायफाइड तेजी से पैर पसार रहा है। जबकि जांच के बाद लगभग हर दूसरे व्यक्ति की जांच पॉजिटिव आ रही है। जिला अस्पताल और सीएचसी की ओपीडी पर इलाज करने आने वाले मरीजों में से गंभीर हालत के मरीजों को भर्ती भी किया गया। महीनेभर में टायफाइड से पीड़ित 200 से ज्यादा मरीजों को सीएचसी और जिला अस्पताल में भर्ती करके इलाज किया गया।
टायफाइड के मरीजों में सबसे ज्यादा 60 फीसदी महिलाएं इस बीमारी से पीड़ित हैं। इसके अलावा दस फीसदी बच्चे भी पीड़ित हैं। जिला अस्पताल के सीनियर लैब टैक्नीशियन एके चौधरी ने बताया कि बदलते मौसम में लोग खानपान संबंधी लापरवाही बरत रहे हैं। इसके चलते टायफाइड के मरीज बढ़ रहे हैं।