फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   250 patient has diagnosised of typhoid in amroha district hospital

अमरोहा के जिला अस्पताल में ढ़ाई सौ मरीजों में टायफाइड की पुष्टि

Mon, 22 Oct 2018 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा। Updated Mon, 22 Oct 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
250 patient has diagnosised of typhoid in amroha district hospital
doctor
बदलते मौसम में टायफाइड तेजी से फैल रहा है। सरकारी अस्पतालों से लिए गए आंकड़ों के मुताबिक हर माह हजार से ज्यादा लोगों की टायफाइड की जांच की जा रही है। इसमें आधे लोगों में टायफाइड की पुष्टि हो रही है। टाइफाइड से सबसे ज्यादा महिलाएं पीड़ित हैं। 
विज्ञापन


बदलते मौसम में लोग तेजी से टायफाइड के शिकार हो रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पिछले एक माह में टायफाइड की 400 से ज्यादा जांचें की गईं। इसमें 192 लोगों की जांच पॉजिटिव आई है। दूसरी ओर जिला अस्पताल में एक माह में इससे डेढ़ गुनी जांचों में 280 लोगों की जांच पॉजिटिव आई है। आंकड़े बताते हैं कि बदलते मौसम में टायफाइड तेजी से पैर पसार रहा है। जबकि जांच के बाद लगभग हर दूसरे व्यक्ति की जांच पॉजिटिव आ रही है। जिला अस्पताल और सीएचसी की ओपीडी पर इलाज करने आने वाले मरीजों में से गंभीर हालत के मरीजों को भर्ती भी किया गया। महीनेभर में टायफाइड से पीड़ित 200 से ज्यादा मरीजों को सीएचसी और जिला अस्पताल में भर्ती करके इलाज किया गया। 
विज्ञापन


टायफाइड के मरीजों में सबसे ज्यादा 60 फीसदी महिलाएं इस बीमारी से पीड़ित हैं। इसके अलावा दस फीसदी बच्चे भी पीड़ित हैं। जिला अस्पताल के सीनियर लैब टैक्नीशियन एके चौधरी ने बताया कि बदलते मौसम में लोग खानपान संबंधी लापरवाही बरत रहे हैं। इसके चलते टायफाइड के मरीज बढ़ रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed