फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   25 more including 16 women found corona infected

16 महिलाओं समेत 25 और मिले कोरोना संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
25 more including 16 women found corona infected
जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को तीन किशोर, 16 महिलाओं समेत 25 लोग और संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में धनौरा के दो स्वास्थ्य कर्मी और पुलिस ऑफिस में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। सभी को होम आइसोलेट कर डॉक्टरों की देखरेख में उपचार कराया जा रहा है। फिलहाल जिले में कोरोना के 155 सक्रिय केस हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सिंघल ने बताया कि बृहस्पतिवार को आई आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट में 25 लोग संक्रमित मिले हैं। जिसमें सबसे ज्यादा जोया क्षेत्र में 10 लोग पॉजिटिव मिले है। अमरोहा में चार, धनौरा में सात, गजरौला में एक और हसनपुर में तीन मरीज मिले हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमितों में 12 से 70 साल तक की उम्र के लोग शामिल हैं। धनौरा सीएचसी में दो स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित मिले हैं। वहीं पुलिस ऑफिस में तैनात एक महिला कांस्टेबल भी संक्रमित मिली हैं। सभी मरीजों को होम आइसोलेट कर चिकित्सकों की देखरेख में उपचार किया जा रहा है। किसी मरीज की हालत गंभीर नहीं है। सर्विलांस टीम सभी मरीजों से फोन पर हालचाल पूछ रही है। फिलहाल जिले में सक्रिय केसों की संख्या 155 है। कंटेनमेंट जोन की संख्या 58 है। उन्होंने बताया कि एक दिसंबर 2022 से 9 अगस्त 2022 तक 103990 लोगों की आरटीपीसीआर जांच कराई गई है, जबकि 52417 लोगों की एंटीजन जांच हुई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए फिर से सरकारी अस्पताल में कोविड वार्ड तैयार किया गया है। फिलहाल कोविड वार्ड में छह बेड और चार आक्सीजन कंसंट्रेटर लगा दिए गए हैं। अस्पताल परिसर में ही 30 बेड के नए कोविड वार्ड का निर्माण शुरू है। क्षेत्र में कोरोना के 37 सक्रिय रोगी हैं। चिकित्सा अधीक्षक ने लोगों से भीड़ से बचने व एहतियातन बरतने की अपील की है। कोरोना संक्रमण इधर एक बार फिर से बढ़ रहा है। बुधवार को जनपद में कोरोना के 42 केस सामने आए थे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनदीप कुमार ने बताया कि ऑक्सीजन की जरूरत को देखते चार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लगाए गए हैं। सरकारी अस्पताल में 34 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मौजूद हैं। अस्पताल परिसर में 30 बेड का कोविड वार्ड का निर्माण शुरू है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed