फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   25 mm of rain in two days, mercury dropped by five degrees

Amroha News: दो दिन में 25 मिमी बारिश, पांच डिग्री गिरा पारा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
25 mm of rain in two days, mercury dropped by five degrees
अमरोहा। मंगलवार सुबह दिन निकलते ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश शुरू होते ही बिजली चली गई। करीब एक घंटे हुई तेज बारिश के कारण शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया। खेतों में भी पानी भर गया। रुक-रुककर हो रही बेमौसम बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 24 घंटे के भीतर पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली ठंडी हवा के कारण घरों में पंखे बंद करने पड़े। दो दिन में 25 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन

पहले दिन से तप रहे अक्तूबर माह में सोमवार की दोपहर बाद हुई 15 मिमी बारिश से अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस गिर कर गया था। इससे शरद पूर्णिमा की रात को गर्मी के बीच हल्की ठंड का एहसास हुआ। न्यूनतम तापमान में भी कमी आई। मंगलवार सुबह करीब छह बजे से जिलभर में कई जगह हल्की बूंदाबांदी हुई तो कई जगह झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन

बारिश और बीच बीच में बूंदाबांदी से शहर का मुख्य बाजार, कोट, आजाद रोड, बिजनौर रोड, कैलसा बाईपास, जामा मस्जिद, सहित निचले इलाकों में पानी सड़कों पर भर गया। सड़कें तालाब और नदी जैसी बनी नजर आईं। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया। करीब एक घंटे तक बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा। बारिश के चलते थोड़ी-थोड़ी देर में बिजली आती-जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि बारिश के कुछ देर बाद ही सड़कों का पानी नालों में समा गया। करीब दस बजे मौसम पूरी तरह साफ हो गया। धूप खिलने लगी। जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को दोनों दिन में करीब 31 एमएम बारिश दर्ज की गई है। अभी दो दिन तक कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं।

-----
उमस से मिलेगी राहत, ठंड की दस्तक जल्द
पिछले कुछ दिनों से शहरवासी तेज धूप और उमस से परेशान थे। सोमवार को बारिश के साथ मौसम ने राहत का संकेत दिया है। आने वाले दिनों में तापमान में भारी गिरावट की संभावना है, जिससे ठंड की दस्तक महसूस होने लगेगी। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि अक्तूबर के दूसरे सप्ताह से रातें ठंडी होने लगेंगी और सुबह-शाम के तापमान में और गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed